॥ श्री महालक्ष्मी माता की आरती ॥
ॐ जय लक्ष्मी माता, मैया जय लक्ष्मी माता।
तुमको निसदिन सेवत, मैया जी को निसदिन सेवत,
हरि विष्णु धाता।
ॐ जय लक्ष्मी माता॥
ॐ जय लक्ष्मी माता, मैया जय लक्ष्मी माता।
तुमको निसदिन सेवत, मैया जी को निसदिन सेवत,
हरि विष्णु धाता।
ॐ जय लक्ष्मी माता॥
उमा, रमा, ब्रह्माणी, तुम ही जग-माता।
(मैया, तुम ही जग-माता।)
सूर्य-चंद्रमा ध्यावत,
नारद ऋषि गाता।
ॐ जय लक्ष्मी माता॥
दुर्गा रूप निरंजनी, सुख-संपत्ति दाता।
(मैया, सुख-संपत्ति दाता।)
जो कोई तुमको ध्यावत,
ऋद्धि-सिद्धि धन पाता।
ॐ जय लक्ष्मी माता॥
तुम पाताल निवासिनी, तुम ही शुभ दाता।
(मैया, तुम ही शुभ दाता।)
कर्म प्रभाव प्रकाशिनी,
भवनिधि की त्राता।
ॐ जय लक्ष्मी माता॥
जिस घर तुम रहती, सब सद्गुण आता।
(मैया, सब सद्गुण आता।)
सब संभव हो जाता,
मन नहीं घबराता।
ॐ जय लक्ष्मी माता॥
तुम बिन यज्ञ न होते, वस्त्र न हो पाता।
(मैया, वस्त्र न हो पाता।)
खान-पान का वैभव,
सब तुमसे आता।
ॐ जय लक्ष्मी माता॥
शुभ-गुण मंदिर सुंदर, क्षीरोदधि जाता।
(मैया, क्षीरोदधि जाता।)
रत्न चतुर्दश तुम बिन,
कोई नहीं पाता।
ॐ जय लक्ष्मी माता॥
महालक्ष्मी जी की आरती जो कोई नर गाता।
(मैया, जो कोई नर गाता।)
उर आनंद समाता,
पाप उतर जाता।
ॐ जय लक्ष्मी माता॥
॥ आरती समापन ॥
ॐ जय लक्ष्मी माता, मैया जय लक्ष्मी माता।
तुमको निसदिन सेवत, मैया जी को निसदिन सेवत,
हरि विष्णु धाता।
ॐ जय लक्ष्मी माता॥
ॐ जय लक्ष्मी माता, मैया जय लक्ष्मी माता।
तुमको निसदिन सेवत, मैया जी को निसदिन सेवत,
हरि विष्णु धाता।
ॐ जय लक्ष्मी माता॥
🙏 जय माँ लक्ष्मी! शुभ दीपावली! 🪔
आरती पूर्ण होने पर मन में एक अद्भुत शांति और आनंद का अनुभव होता है। दीपक की लौ के साथ हमारी श्रद्धा भी प्रज्वलित हो उठती है। माँ लक्ष्मी की कृपा से घर में सुख, समृद्धि और सौभाग्य का वास हो, परिवार में प्रेम और एकता बनी रहे, और हर हृदय में संतोष और उजाला फैले। इस पावन दीपावली पर माँ आपके जीवन के सभी अंधकार दूर करें और आपको धन, स्वास्थ्य और खुशियों का आशीर्वाद दें। 🙏
और भी पढ़ो: When Is Diwali 2026? Check the Date, Lakshmi Puja Muhurat, Pradosh Kaal and Puja Vidhi
जय माँ लक्ष्मी! शुभ दीपावली! 🪔

My name is Santosh Rana, and I am the Founder and Content Writer at Taza News, where I actively cover Education, Board Exam Results, Admit Cards, Government Jobs, Technology, and Breaking News updates. As the founder of the platform, I am committed to building a trusted digital news source that delivers accurate, timely, and reader-friendly information to audiences across India.










